मंडी: उपमंडल सदर मंडी के लिए बुधवार को होगी गाड़ियों की पासिंग व गुरुवार को होगें ड्राईविंग टेस्ट: SDM सदर ओमकांत ठाकुर
Mandi, Mandi | Mar 19, 2024 मंडी ज़िला के सदर उपमंडल के लिए बुधवार को गाड़ियों की पासिंग व गुरुवार को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। SDM सदर ओमकांत ठाकुर ने कहा कि बिना निहित औपचारिकताएं पूरी न करने वाले अभ्यर्थियों को ड्राइविंग टेस्ट और गाड़ियों की पासिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। उपमंडल सदर के लिए इस चरण में गाड़ियों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए एमवीआई ई. विवेक मौजूद रहेंगे।