बिशुनपुरा: बिशनपुरा में 1 एकड़ 48 डिसमिल जमीन से हटेगा अतिक्रमण, 10 अप्रैल तक कार्रवाई का निर्देश
विशुनपुरा के पुराना पंचायत भवन के पास स्थित करीब एक एकड़ 48 डिसमिल गैरमजरुआ आम भूमि से अतिक्रमण हटाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर ने दिया है। प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी के आवेदन पर यह कार्रवाई की जा रही है, ताकि वहां सब्जी बाजार लगाया जा सके।