मड़ावरा: मड़ावरा में रोहिणी नदी में मिला युवक का शव
मड़ावरा में गुरुवार को सुवह करीब 10 बजे रोहिणी नदी में एक युवक का शव मिला है। बताया गया है कि मड़ावरा निवासी युवक बुधवार को मछली का शिकार करने रोहिणी नदी में गया था।जब वापिस घर नही पहुँचा तो परिजनों के द्वारा तलाश की गई। तलाशी के दौरान युवक का शव रोहिणी नदी में दिखाई दिया। तब पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।