सहारनपुर: सहारनपुर में 01 दिसंबर को 50 हजार छात्रों को टैबलेट वितरण, सुरक्षा-व्यवस्थाओं का निरीक्षण
सहारनपुर के रिमाउंट डिपो ग्राउंड पर 1 दिसंबर को 50 हजार से अधिक छात्रों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का कड़ा निरीक्षण किया। 72 ब्लॉक, चिकित्सा सेवाएं, सात पार्किंग स्थल और वैकल्पिक प्रवेश मार्ग सहित सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संबंधित अधिकारियों को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।