ब्रेकिंग न्यूज़: 11 हजार केवी बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख
पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र के ग्राम शाजापुर में सहदेव पुत्र कैलाश लोधी की किराना दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की इस घटना में दुकान में रखा फूंगफली, गेहूं, नगदी सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित को हजारों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, दुकान के ऊपर से निकली 11 हजार केवी की मुख्य बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा काफी सामान जलकर खराब हो चुका था।
आगजनी की घटना से पीड़ित दुकानदार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित सहदेव लोधी ने प्रशासन से हुए नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता एवं भरपाई दिलाने की गुहार लगाई है।
#BreakingNews #Pichhore #Shivpuri #FireIncident #आगजनी #शाजापुर