चनपटिया: सांसद संजय जायसवाल ने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना
विजयादशमी के मौके पर सांसद डॉ. संजय जायसवाल और पूर्व विधायक उमाकांत सिंह ने चनपटिया के पारस पकड़ी में मां दुर्गा के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नेता मौजूद थे।