पहाड़ी: निकाय चुनाव से पहले पहाड़ी में पुलिस ने किया शक्ति प्रदर्शन
स्थानीय निकाय चुनाव से पहले बुधवार को पहाड़ी कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त तेवर दिखाए। डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ते के साथ बस स्टैंड से शुरू हुआ मार्च मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, रामलीला मैदान, बड़ा बाजार होते हुए फिरोजपुर-झिरका रोड तक पहुंचा।