मोहिउद्दीननगर थाना में तैनात डायल-112 के सहायक अवर निरीक्षक (ASI) बबलू कुमार प्रसाद का शव थाना भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में फंदे से लटका मिला । प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है I मौत के कारणों का बता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ।
घटना शनिवार सुबह मोहिउद्दीननगर थाना की है। थाना भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित एक खाली कमरे में डायल-112 में तैनात 50 वर्षीय ASI बबलू कुमार प्रसाद का शव फंदे से लटका मिला। सुबह जब साथी पुलिसकर्मियों की नजर शव पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही पटोरी एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार मेधावी , सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।
#samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow