लखीमपुर खीरी। जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान युवाओं से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली पर सैकड़ों सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया।