ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल, पेट्रोल पंप पर एक साथ खड़ी मिलीं तीन एंबुलेंस
ग्यारसपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ग्यारसपुर बायपास स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात 8 बजे 108 और जननी एक्सप्रेस सहित तीन एंबुलेंस एक साथ खड़ी दिखाई दीं, जिससे आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जरूरत के समय एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचती।