'समयलाल के जीवन में प्रधानमंत्री आवास ने बदली परिस्थितियां'
ख़ुशियों का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है जब व्यक्ति उम्रदराज होने लगे। अपनी युवावस्था में देखे सपने को हकीकत में पूरा देखकर अब समयलाल की आँखों में एक अलग ही खुशी है। उम्र के बढ़ते पड़ाव में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभ प्राप्त करते हुए समयलाल का जीवन अब पूरी तरह बदल गया है।
कोरिया जिले के बुढ़ार ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम नरकेली में रहने वाले समयलाल सपरिवार पक्के सुरक्षित आवास का आनंद ले रहे हैं।
आदिवासी परिवार के मुखिया समय लाल कहते हैं कि अब उनकी चिंता सरकार कर रही है तो सब कुछ है। पक्के मकान, सुरक्षित ईंधन और प्रति माह आर्थिक मदद से उनके परिवार को मजबूत आसरा मिल गया है अब किसी बात की फिक्र नहीं है।
#PMAYG #प्रधानमंत्री_आवास_योजना #SevaSankalpAbhiyan #JanSeva #JanBhagidari
11 views | Korea, Chhattisgarh | Oct 8, 2026