रायपुर में हत्या की दो बड़ी वारदातें! गुमशुदा युवक का गटर में मिला शव, आपसी विवाद में दूसरे युवक की हत्या
राजधानी रायपुर में हत्या की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा हुआ है। पहले मामले में तेलीबांधा थाना क्षेत्र से लापता निरंजन पाल की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने राजा नायडू और विनोद दांडेकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, करीब 10 साल पुरानी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने कमल विहार सेक्टर-13 में निरंजन की गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को गटर में फेंक दिया। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव, जले हुए कपड़े और एक्टिवा बरामद की गई है।
वहीं, दूसरी घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र के लाखेनगर चौक की है। यहां आपसी विवाद के दौरान शेख नाजिर ने 25 वर्षीय मोहम्मद यूनुस के सीने पर लोहे की वस्तु से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल यूनुस की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दोन�