अशोक नगर: फुटेरा गांव: 40 वर्षीय महिला ने ऑयल का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के फुटेरा गांव में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर रखे ऑयल का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार फुटेरा निवासी विंदा पति कृष्णा आदिवासी उम्र 40 वर्ष ने शुक्रवार को रात 11 बजे ऑयल का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।