पीपलू: ग्राम बगड़ी विजयगढ़ में भगवान आदिनाथ का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
Peeplu, Tonk | Mar 13, 2026 पीपलू उपखंड क्षेत्र बगड़ी विजयगढ़ के आदिनाथ जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जय श्री जैन महिला मंडल ने शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे बताया कि सामूहिक महाआरती की गई ।नवकार पाठ, भक्तामर पाठ, भजन आदि कार्यक्रम महिलाओं द्वारा किया गया। तत्पश्चात् भगवान आदिनाथ का पालन झूलाने का कार्यक्रम हुआ।