कुर्था: कुर्था थाना से वांछित अपराधी राकेश कुमार गिरफ्तार
Kurtha, Arwal | Apr 8, 2026 अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कांड संख्या-265/24, के अभियोग में वांछित अभियुक्त राकेश कुमार (उम्र 34 वर्ष), पुत्र स्व. जगदीश यादव, ग्राम बारा, थाना कुर्था को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।