डुमरा: वकालत खाना के पुराने भवन को तोड़ने में अधिवक्ता पर लगा अनियमितता का आरोप, आरोपी की अधिवक्ता संघ की सदस्यता रद्द
डुमरा वकालत खाना के पुराने भवन को तोड़ने के दौरान अनियमितता बरतने के आरोप में अधिवक्ता सह संवेदक अभिमन्यु कुमार श्रीवास्तव की सदस्य जिला अधिवक्ता संघ की सदस्यता रद्द कर दी गई है। जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर स्थित पुराने वकालत खाना भवन को तोड़कर नए वकालत खाना का निर्माण करना था इसी दौरान पुराना वकालत खाना तोड़ने में अनियमितता की बात सामने आई है।