डुमरा: परिहार थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित मां ने 5 महीने से लापता नाबालिग पुत्री की बरामदगी को लेकर एसपी से लगाई गुहार
सीतामढ़ी के परिहार थाना क्षेत्र की एक पीड़ित मां 5 महीने से नाबालिग लापता बेटी की तलाश में दर-दर भटकती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार 5 महीने पहले इसकी पुत्री अचानक गायब हो गई थी जिसके बाद आज तक वह नहीं मिल पाई। पुत्री की तलाश हेतु पीड़ित मां ने सीतामढ़ी के एसपी को आवेदन देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है।