लखनपुर: संकुल केंद्र गणेशपुर में धूमधाम से शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया, 65 नवप्रवेशी बच्चों को मिला प्रवेश और निशुल्क साइकिलें बांटी गईं
लखनपुर विकासखंड अंतर्गत संकुल केंद्र गणेशपुर के हाईस्कूल प्रांगण में 15 जुलाई दिन बुधवार को शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। जहाँ 65 बच्चों को तिलक लगा और मिठाई खिला प्रवेश दिया गया। इस अवसर पर सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 25 बालिकाओं को सायकल का भी वितरण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू,रवि अग्रवाल अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।