शेखपुरा में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का भव्य शुभारंभ पौधा भेंट कर अतिथियों का सम्मान, नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ।
आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ सह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस पखवाड़ेव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जन-भागीदारी को सुदृढ़ बनाना है। इस कार्यक्रम के अवसर पर शेखपुरा के माननीय विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी, जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद, चेवाड़ा/शेखोंपुरसराय के नगर प्रमुख महोदय को पर्यावरण संरक्षण और 'जल जीवन हरियाली' के प्रतीक स्वरूप पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि "स्वच्छता से ही समृद्धि संभव है, और कचरे से मुक्ति के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी अनिवार्य है।" उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। यह अभियान 02 अक्टूबर 2026 (स्वच्छ भारत दिवस) तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने जिलें के स्कूलों और कॉलेजों में 'स्वच्छता सह पाठशाँला' एवं युवा सहभागिता कार्यक्रम चलाए। सफाई मित्रों के लिए 'सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर' का आयोजन कराने हेतु निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थें जिनमें अपर समाहर्ता,उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, निदेशक, लेखा एवं प्रशासन,
जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला स्वच्छता पर्यवेक्षक, इनके अलावा जिला एवं प्रखंड स्तर के अन्य सभी पदाधिकारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक और कर्मी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।