बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण किया समाज सेवी अजय कुमार।
शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र में कई दिनों से बाढ़ का पानी रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए समाजसेवी अजय कुमार ने पानापुर गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।
अजय कुमार ने बताया कि पानापुर गांव में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटने का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में लोगों को भोजन सहित अन्य आवश्यक सामग्री की जरूरत है, इसलिए संपन्न लोगों को आगे आकर घाट कोसुंभा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री का वितरण करना चाहिए।
राहत सामग्री वितरण के दौरान अजय कुमार, सचिन सौरभ, स्मृति शर्मा, रेनू सिन्हा, जयदेव कुमार, रोहित कुमार, अरविंद कुमार सहित अन्य लोगों ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की।
इस दौरान समाजसेवी अजय कुमार ने बिहार सरकार से घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को सरकारी स्तर पर भी आवश्यक सहायता और राहत उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
इस दौरान ग्रामीणों ने बड़ी मांग किया। घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित होने से ग्रामीणों को राहत सामग्री मिलेगी।
#पानापुर #घाटकुसुम्भा #शेखपुरा #बाढ़