साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से भोजपुर पुलिस द्वारा एक अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक,भोजपुर के निर्देशानुसार, साइबर क्राइम के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को आरा नगर और नवादा थाना क्षेत्रों में संचालित विभिन्न सिम वेंडरों और मोबाइल दुकानों की सघन जांच की।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्डों की अवैध बिक्री और साइबर अपराधों में इस्तेमाल होने वाले सिम नेटवर्क पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाना है।
Arrah, Bhojpur | Jul 19, 2026