भोजपुर जिला पेंशनर समाज की बैठक
स्थानीय रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल के चेंबर में भोजपुर जिला के पेंशनर समाज की बैठक हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि थे, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र कुमार सिंह,जो बिहार राज्य पेंशनर समाज के अध्यक्ष हैं। पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी भोजपुर,डॉ के एन सिन्हा ने माला, बुके एवं अंगवस्त्र से इन्हें सम्मानित किया। डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पूरे पेंशन समाज के हितों की रक्षा की जाएगी और उनके समस्याओं को सुलझाया जाएगा। कोई भी समस्या होने पर वे जिला कार्यालय को सूचित करें। डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि पेंशनर समाज के हितों की रक्षा,समाज हित में है, क्योंकि ये परिवार और समाज के अनुभवी परामर्शदाता है। इनके स्वास्थ्य की भी रक्षा हम लोग करेंगे।इस अवसर पर उपस्थित थे जिला पेंशनर समाज के सचिव श्री राजेंद्र कुमार सिंह, क्षत्रिय स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल योगेंद्र सिंह, दशरथ कुमार, धनंजय सिंह, रमेश कुमार रिटायर्ड डीएसपी, रंग बहादुर सिंह, बलदेव पांडे तथा दिनेश कुमार सिंह आदि।
Arrah, Bhojpur | Jul 27, 2026