लायंस क्लब आरा मौर्या कपल का पदभार ग्रहण समारोह
स्थानीय रेड क्रॉस भवन सभागार में लायंस क्लब आरा मौर्या के नए सत्र के पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह हुआ। इस समारोह के चेयरमैन थे ला. जयप्रकाश नारायण। मंच संचालन ला. उमेश कुमार सिन्हा ने किया ।इस समारोह को पद्मश्री डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, कैंसर रोग विशेषज्ञ, पटना ,भोजपुर सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा तथा पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा ला. के एन सिन्हा ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। समारोह के मुख्य अतिथि थे 322E लायन जिलाध्यक्ष ला. प्रदीप कुमार खेतान। समारोह के गेस्ट ऑफ ऑनर थे ला. नंदा गर्ग, ला. संजय अवस्थी। ला. डॉ के एन सिन्हा ने नए लायंस क्लब मेंबर राकेश कुमार सिंह, बबली कुमारी एवं मि .जयप्रकाश जी को लायन सदस्यता की शपथ दिलाते हुए लायंस क्लब के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की, हमारा लायंस क्लब आज करीब 200 देश में है। इसके सदस्य 14 लाख से भी ज्यादा है तथा 47000 क्लब पूरे विश्व में है। यह विश्व में सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था है।लायंस क्लब का लक्ष्य है अंधापन दूर करना, पर्यावरण की रक्षा और इसका स्लोगन है "वी सर्व"। इस क्लब के वर्तमान सत्र के अध्यक्ष हुए ला. डॉ.मदन मोहन द्विवेदी और सेक्रेटरी हुए ला राजेश कुमार गुप्ता। सभी गणमान्य लोगों ने लायंस क्लब के सेवा कार्यों की प्रशंसा की एवं उन्हें हमेशा सहयोग देने का वादा किया । नए अध्यक्ष डॉ मदन मोहन द्विवेदी ने अपने सत्र में कई सेवा कार्यक्रमों को बढ़ चढ़ कर शत प्रतिशत करने का संकल्प किया।
Arrah, Bhojpur | Jul 27, 2026