खजनी: जबरन लाइन चालू कराने को लेकर प्रशासक और ग्राम प्रधान ने जेई से की मारपीट, खजनी के उपकेंद्र पर हंगामा
खजनी क्षेत्र के उनवल विद्युत उपकेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमे कुछ लोग उपकेंद्र के अंदर हंगामा करते और कर्मचारियों से अभद्रता करते नजर आ रहे हैं।आरोप है कि कठैचा विंदन गांव के प्रशासक ग्राम प्रधान अपने साथियों के साथ उपकेंद्र पहुंचे और जबरन बिजली लाइन चालू कराने का प्रयास किया।जेई सत्येंद्र कुमार के रोकने पर अभद्रता की गई।