विकासखंड में कार्यरत प्राथमिक अतिथि शिक्षकों ने सात माह से वेतन न मिलने के विरोध में खाली गैस सिलेंडर लेकर तहसील कार्यालय पहुँचे। यहां पर तहसीलदार बबली बर्डे व बीईओ राजश्री पवार के नाम ज्ञापन दिया। तहसील कार्यालय में तहसीलदार व बीईओ कार्यालय में बाबू सोनी को दिया गया। आजाद अतिथि शिक्षक संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष भीम प्रकाश बौद्ध ने नेतृत्व किया।