मंझनपुर: सराय अकिल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी दंपति घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
कौशाम्बी जिले के सराय अकिल के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि फतेहपुर जनपद के खागा थाना अंतर्गत खैरई के रहने वाले दंपति पुरखास की मजार जा रहे थे तभी हादसा हुआ है। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।