मंझनपुर: करारी चौराहे पर गुंडा टैक्स न देने पर बुजुर्ग ड्राइवर के साथ मारपीट, दबंगों ने दाढ़ी नोची व लात घूंसों से पीटा
करारी के रहने वाले बुजुर्ग उमर पुत्र अब्दुल्ला खान अप्पे चलाते हैं। बताया जा रहा है कि करारी चौराहे पर गुंडा टैक्स न देने पर अरबाज समेत चार युवकों ने बुजुर्ग ड्राइवर के साथ मारपीट की है। मारपीट के दौरान दबंगों ने बुजुर्ग की दाढ़ी नोच लिया है। और लात घूंसों से पीटा है। बताया जा रहा है कि अप्पे में सवारी बैठाने पर विवाद हुआ था।