मंझनपुर: भूमि विवाद को लेकर गुलामीपुर में तनातनी, राजस्व विभाग पर लापरवाही का आरोप, विवाद का हल नहीं कर रहे अफसर
करारी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी बनी हुई है। राजस्व विभाग पर लापरवाही करने का आरोप है। स्थिति यह है कि किसी भी दिन बड़ी घटना हो सकती है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी आला अधिकारियों को नहीं है। अफसर सबकुछ जानने के बावजूद हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।