मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा
जिलाधिकारी द्वारा कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर विभाग, खनन, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन एवं परिवहन में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को वसूली करने के निर्देश दिए हैं।