मंझनपुर: मंझनपुर इलाके में छेड़खानी और पॉक्सो में सुलह न होने पर पिता पर जानलेवा हमला, खुलेआम घूम रहे आरोपी, एसपी से शिकायत
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर इलाके में एक परिवार पर दबंगों ने कहर बरपाया है। मारपीट में पीड़िता के पिता को गंभीर चोटें आई है। घटना में थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले से पल्ला झाड़ लिया, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। घटना से पीड़ित पक्ष दहशत में है मंगलवार को पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।