मंझनपुर: लगातार हो रही कार्रवाइयों के बावजूद भी मंझनपुर में चल रहे हैं कई मानक विहीन अस्पताल
कौशांबी के मुख्यालय मंझनपुर में लगातार अस्पतालों को लेकर कार्रवाई किया जा रही है। जिसमें मेडिकल टीम के साथ-साथ मजिस्ट्रेट लेवल की जांच पड़ताल की जा रही है और कार्रवाई भी हो रही है। लेकिन अभी भी मंझनपुर में कई ऐसे मानक विहीन अस्पताल चल रहे हैं। कई अस्पताल ऐसे हैं जो बेसमेंट के साथ-साथ कागजी कमियों पर संचालित किया जा रहे हैं।