औरैया: फफूंद कस्बा के चमनगंज मोहल्ले में दुकान पर बैठे दो भाइयों के साथ चार लोगों ने की मारपीट
फफूंद कस्बा के चमनगंज मोहल्ले में दुकान पर बैठे दो भाइयों के साथ मामूली बात को लेकर चार लोगों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट की है। पीड़ित ने फफूंद थाने में पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए मारपीट करने वाले सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।