औरैया: होमगंज स्थित रामजानकी मंदिर व श्याम जी मिष्ठान भंडार सहित कई स्थानों पर मकर संक्रांति पर खिचड़ी व छोले चावल का वितरण हुआ
मकर संक्रांति के पर्व पर मंगलवार की सुबह 10 बजे से राम जानकी मंदिर एवं श्याम जी मिष्ठान भंडार पर सुबह 11 से होमगंज सहित कई स्थानों पर समाजसेवियों एवं अन्य लोगों द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आपको बता दें मकर संक्रांति के पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का आयोजन कई स्थानों पर हुआ।