औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 में तैनात शशिभूषण मिश्रा की मानवता आई सामने, मकर संक्रांति पर बंदरों को खिलाए केले
सदर कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी शशि भूषण मिश्रा की मानवता सामने आई है। जिसमें वह मकर संक्रांति के पर्व पर भूखे बंदरों को केले खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस प्रकार से डायल 112 में तैनात शशि भूषण मिश्रा एवं उनके सहकर्मी भूखे बंदरों को केले खिलाते हुआ नजर आ रहे है। यह नजारा मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे का है।