ग्रेटर नोएडा के तुस्याना गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते एक दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। लगातार बारिश के कारण जर्जर इमारतों और दीवारों को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है।