जमुई: दुखनाडीह गांव से एक युवक हुआ गायब, पीड़ित परिजन ने टाउन थाना में आवेदन देकर बरामदगी की लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Mar 8, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के दुखनाडीह गांव से बुधवार की देर शाम भगीरथ ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार ठाकुर अचानक गायब हो गया। जिसका गुरुवार की देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका है। उंसके बाद पीड़ित परिजन द्वारा गुरुवार की देर शाम टाउन थाना में आवेदन देकर युवक की तालाश करने की गुहार लगाई है। पूरा परिवार चिंतित हैं।