कोल: इगलास रोड पर ई-रिक्शा को प्राइवेट बस ने मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल पहुंचा
Koil, Aligarh | Feb 18, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना इगलास इलाके के अलीगढ़ इगलास रोड की है जहां ई रिक्शा को प्राइवेट बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में ई रिक्शा चालक यूनुस पुत्र शमशेर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को CHC इगलास भेजा गया। जहां से डॉक्टर के द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ के जिला अस्पताल मलखान सिंह रैफर कर दिया गया।