मांट: नोहझील पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Jul 5, 2026 थाना नौहझील पुलिस ने रविवार को गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने रविवार सुबह नावली-पचहरा रोड पर देशी शराब के ठेके के पास से अभियुक्त रामवीर (निवासी ग्राम गढ़ी सामंता) को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ थाना नौहझील में गैर इरादतन हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था।