बिहार: सुंदरगढ़ स्थित सहेली सेंटर में इनरव्हील क्लब द्वारा लगाया गया वेंडिंग मशीन
Bihar, Nalanda | Apr 12, 2024 इनरव्हील क्लब बिहारशरीफ द्वारा सुंदरगढ़ स्थित सहेली सेंटर में शुक्रवार को वेंडिंग मशीन लगाया गया। इस प्रोजेक्ट के अध्यक्ष कुमारी रश्मि ने बताया कि इस वेंडिंग मशीन के लग जाने से यहां आने बाली छात्राओं और कार्यरत महिलाओं को काफी सुबिधा होगी, साथ ही स्वक्षता के प्रति महिलाये जागरूक भी होगी। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मधु कंचन के अलावे क्लब के कई सदस्या मौजूद थी।