बिहार: खानपुर गांव से 65 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति और एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Bihar, Nalanda | Apr 12, 2024 बिंद थाना क्षेत्र के खानपुर गांव से 65 लीटर देसी शराब के साथ नीतीश कुमार और राधा कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में बिंद थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खानपुर गांव के नीतीश कुमार के घर पुलिस ने छापेमारी कर 65 लीटर देसी शराब को बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है,बाकी लोग पुलिस कि आने की सूचना मिलते ही फरार हो गए थे।