बिहार: बसानपुर गांव से एक देसी कट्टा, 20 जिंदा कारतूस व 7 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Apr 12, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के बसानपुर गांव से एक देसी कट्टा, 20 जिंदा कारतूस व 7 लीटर देसी शराब के साथ जेठान महतो के पुत्र ज्वाला प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में रहुई थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बसानपुर गांव में छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई है।