रसूलाबाद: रतनपुर के समीप रिंद नदी में मिला अज्ञात पुरुष का शव, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस
रसूलाबाद क्षेत्र के रतनपुर गांव के समीप रिंद नदी में मंगलवार को एक अज्ञात पुरुष का शव उतराता देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया जिसकी सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई।सूचना मिलते ही रसूलाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।और शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रतनपुर गांव के पास रिंद नदी में शव मिला है