चित्तौड़गढ़: लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता की पालना करवाए जाने को लेकर राजनीतिक दलों के साथ DRD सभागार में बैठक आयोजित
चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट के DRD सभागार में आदर्श आचार संहिता की पालना कराए जाने एवं विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी दिए जाने के संबंध में अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। सामान्य पर्यवेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत विभिन्न बिंदुओं को लेकर बैठक में चर्चा की गई।