शाजापुर: BEO पहुंचे सीएम राइज स्कूल, चल रही कक्षा 9वीं की परीक्षा का किया निरीक्षण
दोपहर की पाली में कक्षा 9वी की परीक्षा का निरीक्षण करने BEO केके अवस्थी सीएम राइज स्कूल में पहुंचे और विभिन्न कक्षों में चल रही परीक्षा का जायजा लिया और छात्र-छात्राओं से परीक्षा और प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा की। BEO ने कहा कि कक्षा 9 वीं और 11वीं की स्थानीय परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा मंडल के पैटर्न पर आयोजित की जा रही है।