शाजापुर: लोकसभा आम निर्वाचन के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय शाजापुर में जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित
अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन के संबंध में आदर्श आचार संहिता का पालन करवाने, निर्वाचन संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये कन्ट्रोल रूम की स्थापना कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर के कक्ष क्रमांक 40 में की गई है।कन्ट्रोल रूम पर शिफ्टचार प्रभारी एवं उनके सहायतार्थ कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।