शाजापुर: शाजापुर में ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पर शिवपुराण कथा का हो रहा आयोजन, कथा वक्ता ने बताया शिव अभिषेक का महत्व
शाजापुर में ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पर शिवपुराण कथा का आयोजन हो रहा है। सोमवार को कथावक्ता मुकेशानंद पुरी महाराज ने भगवान भोलेनाथ के शिव अभिषेक का महत्व बताया। कहा कि विभिन्न दृव्यों से अभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। कथावक्ता मुकेशानंद पुरी महाराज ने कहा कि एक लोटा जल सब मुश्किल का हल। शिवपुराण कथा सुनने के लिए मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।