शाहबाद: हनुमान मंदिर के पास समरानियां नदी में फंसा एक युवक, मौके पर पहुंचा तहसील प्रशासन
Shahbad, Baran | Aug 15, 2024 शाहबाद तहसील में सुबह से ही बारिश का दौर चालु है। इस बीच एक युवक हनुमान मंदिर के पास समरानियां नदी में एक युवक नदी में फस गया है। जानकारी के अनुसार माखन यादव नदी में फसा हुआ है। मौके पर तहसील प्रशासन भी पहुंचा है। जिसमें बारां से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है। लगातार युवक को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।