शाहबाद: समरानियां में चोरो ने बनाया दो दुकानों को निशाना, चोरी की वारदात को अंजाम दिया
Shahbad, Baran | Aug 14, 2024 समरानियां क़स्बे में चोरी की घटना सामने आयी हैं। रात 3 बजे के करीब समरानियां में चोरों ने दो किराने की दुकान पर धावा बोल दिया और शटर को उखाड़कर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित उदयराज व दिनेश कुमार शिवहरे ने बताया की वो समरानियां में किराने की दुकान करते हैं। बुधवार सुबह सूचना मिली की दुकान की शटर उखाड़कर कर चोर नगदी और अन्य सामान ले गए।