अमरपुर: गोला चौक के पास से ई-रिक्शा चोरी, लोगों की सतर्कता से आरोपी पकड़ा गया, पुलिस ने ई-रिक्शा बरामद किया
गोला चौक के पास से ई-रिक्शा चोरी, लोगों की सतर्कता से आरोपी धराया, पुलिस ने आरोपी और ई रिक्शा किया लाया थाना। अमरपुर के गोला चौक के समीप सोमवार की शाम लगभग 6:00 बजे ई-रिक्शा चोरी की एक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा स्वामी अपनी रिक्शा लेकर गोल चौक के पास आया था और सड़क किनारे खड़ी कर आसपास किसी काम से चला गया।