पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गलत नीयत से हाथ पकड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर समाज में बदनाम करने की नीयत से मुंह काला करने की धमकी दी। घटना से महिला मानसिक रूप से भयभीत है। पीड़िता ने की पुलिस शिकायत